Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज होने के कारण घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

बिलरियागंज आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिताबी पत्नी राजेंद्र निषाद ग्राम मोलनापुर पृथ्वी पाल में बीति रात्रि लगभग 8:30 बजे के करीब अपने घर पर गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज हो हो जाने के कारण सिलेंडर में आग लग गई । आग लगने के कारण घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें लगभग 30 हजार रुपए नगद व फ्रिज , पंखा , गहने, गेहूं, चावल खाने के अन्य समान, पूरे कपड़े जलकर खाक हो गए। जले हुए सामान की कुल लागत लाखों रुपए से ऊपर बताई गई है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नहीं तो जान माल की खतरा भी हो सकता था। आग कई घरों को चपेट में ले सकती थी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh