बरसात के पानी के बहाव को लेकर हुई मारपीट की सुनवाई थाने पर न हुई तो पीड़ित पहुंचा एसपी दरबार
अम्बारी आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाने का मामला पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय , थाने में नही हुई सुनवाई तब पीड़ित एक युवक ने जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, एस पी कार्यालय से मिली कार्यवाई की सांत्वना।
मिली जानकारी के अनुसार मामला फूलपुर कोतवाली के मियापुर के,पीड़ित संदीप यादव पुत्र रंगदीश यादव का है, उसने बताया कि बरसात के पानी के बहाव को लेकर हमारे पड़ोसियों द्वारा अपने दबंगई के चलते पानी को रोक रहे थे, तो हमारे घर के लोग विरोध किए तो कहा सुनी होने लगी इसके बाद वो लोग ईट पत्थर लाठी डंडे, से लैस होकर पीड़ित परिवार के दरवाजे पर आकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे, इस दौरान पीड़ित के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे जिससे घर में रखे गृहस्थी के सामान इधर उधर बिखर गए, पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने तीन हजार रुपए उठा ले जाने का भी आरोप लगाया है आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं, परेशान हाल पीड़ित ने आज एस पी कार्यालय पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।।























































Leave a comment