Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सावन के चौथे सोमवार को उमणा भक्तों का सैलाब

अहरौला आजमगढ़ - सावन के चौथे व आखिरी सोमवार को कल्होरा धाम स्थित शिव मंदिर में भक्तों का सैलाब अमण पड़ा और चारों हर हर महादेव के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। 
अहरौला क्षेत्र के कल्होरा धाम  शिव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड देखी गई जलाभिषेक के लिए भक्तो की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली तो वही समाज सेवियो द्वारा भंडारा व प्रसाद वितरण का कार्य जोरो पर था। वही समाज सेवी मिथिलेश सिंह उर्फ पिन्टू सिंह के द्वारा कल्होरा धाम पर शिव मंदिर प्रांगण में बृहद रूप से  भंडारा का आयोजन किया गया जिसमे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और हर हर महादेव नारे लगाए इस अवसर पर मुख्य रूप से मिथिलेश सिंह, सुनील सिंह, राम अवतार सिंह, सुभाष चौबे, अंशुमान सिंह, शक्ति सिंह ग्राम प्रधान, दिनेश सिंह, बेचन सिंह, सूरज निषाद, महेंद्र चौबे, अवधेश, इंद्रसेन आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh