Latest News / ताज़ातरीन खबरें

इजा. राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह को किया सम्मानित

पूर्वांचल|आजमगढ़ जनपद के रोडवेज स्थित श्री कुंज पैलेस मे आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, प्रवक्ता साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस द्वारा लोकप्रिय इंस्पेक्टर श्री योगेंद्र  बहादुर सिंह को अंग वस्त्रम, मोमेंटो, बुके, एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया भेंट कर सम्मानित किया l इस अवसर पर साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने जनप्रिय इंस्पेक्टर श्री योगेंद्र बहादुर सिंह को निष्काम कर्मयोगी बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की और कहा की श्री सिंह जहां भी रहे हैं लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसे त्वरित गति से निस्तारण करते थे, मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। तत्पश्चात अपने सम्मान से अभिभूत होकर इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि एसोसिएशन ने जो हमारे सम्मान किया है उसके प्रति में आभार प्रकट करता हूं।     
    इस अवसर पर शिक्षक समाजसेवी राकेश बिहारी राय, बबलू राय समाजसेवी, पुनीत सिंह, टीडी कॉलेज जौनपुर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामपाल सिंह, गौरव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh